ग्रामीण विकास - प्रश्नोत्तर

CBSE कक्षा 11 अर्थशास्त्र
पाठ - 5 ग्रामीण विकास
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

एक अंक वाले प्रश्न
  1. ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र को साख सुविधा उपलब्ध कराने वाली सर्वोच्च संस्था कौन सी है।
    1. NABARD
    2. SBI
    3. RBI
    4. National Co-operative Bank of India
    उत्तर- NABARD
  1. राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान कहाँ स्थित है:-
    1. हरियाणा
    2. दिल्ली
    3. हैदराबाद
    4. मुम्बई
    उत्तर- हैदराबाद
  1. इनमें से कौन-सा कृषि विपणन से सम्बन्धित नही है:-
    1. भण्डारा
    2. संग्रहण
    3. प्रसंस्करण
    4. रासायनिक उर्वरको का प्रयोग
    उत्तर- रासायनिक उर्वरको का प्रयोग
  1. राष्ट्रीय बागवानी मिशन की शुरूआत कब हुई:-
    1. 2001-02
    2. 2010-11
    3. 2005-06
    4. 2014-15
    उत्तर- 2005-06
  1. ग्रामीण विकास से क्या अभिप्राय है?
    उत्तर- ग्रामीण विकास से अभिप्राय उस क्रमबद्ध योजना से है जिसके द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर तथा आर्थिक व सामाजिक कल्याण में वृद्धि की जाती है।
     
  2. कृषि विपणन क्या है?उत्तर- कृषि विपणन में उन सभी क्रियाओं को शामिल किया जाता है जो फसल के सम्बन्धित है।
     
  3. NABARD की स्थापना कब हुई?
    उत्तर- 1982
     
  4. जैविक कृषि से आप क्या समझते हैं?
    उत्तर- जैविक कृषि के अन्तर्गत खेती के लिए जैविक खाद (मुख्यतः पशु खाद और हरी खाद) का प्रयोग किया जाता है। खेती की इस पद्धति में रसायनिक उर्वरकों के प्रयोग से हतोत्साहित किया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog